scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशराजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनावः भाजपा ने राजेश भाटिया को बनाया प्रत्याशी

राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनावः भाजपा ने राजेश भाटिया को बनाया प्रत्याशी

Text Size:

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व पार्षद राजेश भाटिया को दिल्ली में 23 जून को हो रहे राजेंद्रनगर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है।

भाटिया पंजाबी समुदाय से आते हैं और राजेंद्र नगर में इस समुदाय के मतदाताओं की बड़ी संख्या है। भाटिया भाजपा की दिल्ली इकाई के महासचिव भी रह चुके हैं। वह 2012 में तत्कालीन उत्तरी दिल्ली नगर निगम के राजेंद्र नगर निगम वार्ड से पार्षद निर्वाचित हुए थे।

राजेंद्र नगर विधानसभा सीट आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक राघव चड्ढा के पंजाब से राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई । चड्ढा ने 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में 20000 वोटों के अंतर से भाजपा के आर पी सिंह को हराया था। भाजपा ने आखिबरी बार 2013 में यह विधानसभा सीट जीती थी।

सिंह भी इस उपचुनाव में भाजपा के टिकट के लिए दौड़ में थे लेकिन भाटिया आगे निकल गये। आप ने दुर्गेश पाठक को राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में उतारा है जबकि कांग्रेस द्वारा इस सीट के लिए प्रत्याशी का घोषणा अभी बाकी है।

नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख छह जून है तथा 26 जून को मतदान होगा। मतों की गणना 26 जून को होगी।

भाषा राजकुमार पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments