scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशराजस्थान का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र जयपुर जिले में प्रारंभ

राजस्थान का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र जयपुर जिले में प्रारंभ

Text Size:

जयपुर, 28 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत राजस्थान का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र जयपुर जिले के ताला (कुंडा की ढाणी) में शुरू किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस संयंत्र की क्षमता 4.9 मेगावाट है और इसे डेकला गांव में स्थापित किया गया है, जो ताला के 33 केवी सब-स्टेशन से जुड़ा है। यह परियोजना लगभग 24 बीघा भूमि पर फैली हुई है और दिन के समय कृषि उपयोग के लिए 437 किसानों को बिजली उपलब्ध कराएगी।

पीएम कुसुम योजना के कंपोनेंट-सी के तहत पांच मेगावाट तक की क्षमता वाले सौर संयंत्र स्थापित किए जा सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह अब तक राज्य में स्थापित सबसे अधिक क्षमता वाला संयंत्र है।

राजस्थान में अब तक कंपोनेंट-ए और सी के तहत कुल 1,819 सौर संयंत्र स्थापित किए गए हैं, जिनकी संयुक्त क्षमता 4,027 मेगावाट है।

भाषा बाकोलिया शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments