scorecardresearch
Monday, 2 February, 2026
होमदेशराजस्थान के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान दो डिग्री दर्ज

राजस्थान के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान दो डिग्री दर्ज

Text Size:

जयपुर, सात दिसंबर (भाषा) राजस्थान के फतेहपुर में मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार बीती रात न्यूनतम तापमान चुरू में 3.5 डिग्री सेल्सियस, करौली में 4.0 डिग्री, नागौर में 6.1 डिग्री, भीलवाड़ा में 6.5 डिग्री, पिलानी में 7.3 डिग्री, सीकर में 7.5 डिग्री व कोटा में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी जयपुर में बीते 24 घंटे में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 डिग्री और 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अभी मौसम कमोबेश ऐसा ही बना रहने का अनुमान है।

भाषा पृथ्वी सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments