scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशराजस्थान : सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य को ड्रेस कोड आचरण के विरूद्ध पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस

राजस्थान : सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य को ड्रेस कोड आचरण के विरूद्ध पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस

Text Size:

जैसलमेर (राजस्थान), 17 अगस्त (भाषा) जिले के पोकरण के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में कथित तौर पर ड्रेस कोड आचरण के विरूद्ध एवं अशोभनीय पहनावा का दोषी पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

पोकरण के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (समग्र शिक्षा) की ओर से जारी आदेशानुसार स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक कुमार नागौरा को 14 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में पहनी गई पोशाक को सरकारी अधिकारी/ कर्मचारी के आचरण के प्रतिकूल होने के कारण मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा संज्ञान लिया गया है।

आदेशानुसार प्रधानाचार्य अपना स्पष्टीकरण तीन कार्यदिवस में प्रस्तुत करें क्योंकि राष्ट्रीय कार्यक्रम की पूर्व संध्या के दौरान आपका (प्रधानाचार्य) ड्रेस कोड आचरण नियम विरूद्ध एवं अशोभनीय पाया गया है।

भाषा सं कुंज धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments