scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशराजस्थान: वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ का निधन

राजस्थान: वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ का निधन

Text Size:

जयपुर, सात मार्च (भाषा) वरिष्ठ पत्रकार एवं राजस्थान के पूर्व सूचना आयुक्त नारायण बारेठ (68) का निमोनिया के इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार देर रात निधन हो गया। उनके परिवार के एक सदस्य ने शनिवार को यह जानकारी दी।

वह 68 वर्ष के थे।

बारेठ का अंतिम संस्कार शनिवार को बाद में जयपुर में किया जाएगा।

उनके परिवार के एक सदस्य ने कहा, ‘‘बारेठ निमोनिया से पीड़ित होने के कारण पिछले कई दिन से अस्पताल में भर्ती थे और शुक्रवार देर रात को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।’’

बारेठ ने लंबे समय तक बीबीसी में काम किया और बाद में वह राज्य के सूचना आयुक्त भी रहे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, बेटी और दामाद हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और अन्य नेताओं ने बारेठ के निधन पर शोक व्यक्त किया।

गहलोत ने कहा कि बारेठ ने जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता कर अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई और सूचना आयुक्त के पद पर रहते हुए एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ी।

उन्होंने कहा, ‘‘नारायण जी न केवल अच्छे पत्रकार थे, बल्कि अत्यंत सरल एवं नेक इंसान भी थे। उनका असमय जाना पत्रकारिता जगत और व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए एक बड़ी क्षति है।’’

भाषा पृथ्‍वी सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments