जयपुर, एक मार्च (भाषा) राजस्थान पुलिस के एक कांस्टेबल ने कथित तौर पर यहां पुलिस लाइन में पानी की टंकी में कूदकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस को एक ‘सुसाइड नोट’ मिला जिसमें विजय कुमार (24) ने कहा कि वह मानसिक रूप से परेशान है।
कुमार बाड़मेर पुलिस लाइंस में कांस्टेबल प्रशिक्षण के पहले चरण में थे और रविवार को हाजिरी के समय वह उपस्थित नहीं थे। सहकर्मियों ने उन्हें खोजा, लेकिन वह नहीं मिले।
तलाशी के दौरान उनके कमरे से ‘सुसाइड नोट’ बरामद हुआ।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने बताया कि इसके बाद पुलिस टीम टंकी के पास पहुंची, जहां उनका शव पानी में तैरता हुआ मिला।
उन्होंने बताया कि जांच जारी है।
भाषा
शुभम नेत्रपाल
नेत्रपाल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
