scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशराजस्थान: सड़क हादसे में नाबालिग की मौत, बड़ा भाई घायल

राजस्थान: सड़क हादसे में नाबालिग की मौत, बड़ा भाई घायल

Text Size:

जैसलमेर, 20 अप्रैल (भाषा) जैसलमेर जिले में सोमवार सुबह सड़क हादसे में एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई व उसक बड़ा भाई घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह हादसा रामदेवरा पुलिस थाना इलाके में रिखियो की ढाणी मार्ग पर हुआ जब अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी।

उसने बताया कि हादसे में नाबालिग सूरज भील की घटना स्थल पर मौत हो गई और उसका बड़ा भाई कपिल घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि घायल युवक का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा स. पृथ्वी खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments