सीकर (राजस्थान), नौ जुलाई (भाषा) राजस्थान के सीकर जिले में एक गर्भवती महिला और उसके प्रेमी ने शनिवार को कुएं में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। युवक महिला का भतीजा था। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि महिला की शादी चार साल पहले रामस्वरूप मेव से हुई थी और उसकी दो साल की बेटी है। बलारां के थाना प्रभारी बाबूलाल मीणा ने बताया कि महिला का पति विदेश में काम करता है।
ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान पूजा (24) और उसके रिश्तेदार सुरेंद्र (21) के रूप में हुई है। सुरेंद्र महिला का दूर का रिश्तेदार था।
पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग था। पोस्टमार्टम के बाद शवों को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।
भाषा सं पृथ्वी सुरभि
सुरभि
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.