scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशराजस्थान : अपहरण व बलात्कार के दोषी को 20 साल की सजा

राजस्थान : अपहरण व बलात्कार के दोषी को 20 साल की सजा

Text Size:

जोधपुर, 22 जून (भाषा) पाली की एक अदालत ने एक नाबालिग बच्ची का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार के जुर्म में एक व्यक्ति को बुधवार को 20 साल कारावास की सजा सुनाई और दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

आरोपी ने स्कूल से लौटने के दौरान 25 जनवरी, 2020 को 16 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर लिया था।

विशेष लोक अभियोजक खीमाराम पटेल ने बताया कि कैलाश प्रजापत (22) को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि किशोरी को आठ मार्च, 2020 को बरामद किया गया।

पटेल ने बताया, ‘‘जांच के दौरान पता चला कि प्रजापत किशोरी को अजमेर और मुंबई में कई जगहों पर ले गया और विभिन्न होटलों में रूकने के दौरान उसके साथ बलात्कार किया।’’

भाषा अर्पणा अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments