जयपुर, 22 दिसंबर (भाषा) राजस्थान के अजमेर जिले के भिनाय थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी, जिससे इस घटना में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि कार सवार चारों युवक भीलवाड़ा से अजमेर की तरफ आ रहे थे, और बांदनवाड़ा गांव के पास कार के आगे चल रहे ट्रेलर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे कार ट्रेलर में जा घुसी और कार में सवार चारों लोगो की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान हवा सिंह, संदीप सिंह, शेर सिंह तथा सतवीर के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। परिजनों के यहां पहुंचने पर शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।
भाषा कुंज पृथ्वी रंजन
रंजन
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
