scorecardresearch
Saturday, 7 February, 2026
होमदेशराजस्थान : पेड़ काटने को लेकर झगड़े में बुजुर्ग की मौत

राजस्थान : पेड़ काटने को लेकर झगड़े में बुजुर्ग की मौत

Text Size:

जयपुर, छह फरवरी (भाषा) राजस्थान के अलवर जिले में शुक्रवार को पेड़ काटने को लेकर हुए झगड़े में 65 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई और उसके परिवार के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मामला बगड़ तिराया थाना इलाके का है। जहां रिश्तेदारों के बीच कहा-सुनी हिंसा में बदल गई। आरोपी ने कथित तौर पर अपने चचेरे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक बेरे गांव के अकरम हुसैन ने बताया कि झगड़ा एक दिन पहले शुरू हुआ था जब उसके पिता के चचेरे भाई फकरू व उसके बेटों ने उनके नीम के पेड़ की डालियां काट दीं।

हुसैन ने बताया कि शुक्रवार को फकरू अपने बेटों और परिवार के सदस्यों के साथ फिर से पेड़ काटने आया। जब उसके पिता बली (65) ने इसका विरोध किया तो फकरू ने कथित तौर पर उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि जब वह अपने पिता को बचाने के लिए बीच-बचाव करने दौड़े तो आरोपी ने कथित तौर पर उन पर भी हमला कर दिया। अकरम हुसैन को भी गंभीर चोटें आईं, जबकि परिवार की तीन महिलाएं भी इस घटना में घायल हो गईं।

पुलिस ने बताया कि घायल बली को अस्पताल ले जाया गया जहां ज्यादा खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी और उसका परिवार मौके से फरार हो गया।

भाषा पृथ्वी धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments