scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशराजस्थान:अमेरीका व्यापार समझौते के खिलाफ श्रीगंगानगर में नौ मार्च को होगा कांग्रेस का किसान सम्मेलन

राजस्थान:अमेरीका व्यापार समझौते के खिलाफ श्रीगंगानगर में नौ मार्च को होगा कांग्रेस का किसान सम्मेलन

Text Size:

जयपुर, 25 फरवरी (भाषा) अमेरिका के साथ केन्द्र सरकार द्वारा किए गए व्यापार समझौते के विरोध में कांग्रेस की राजस्थान इकाई ने आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए बुधवार को स्टेशन रोड स्थित प्रदेश मुख्यालय में बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने की।

बैठक में डोटासरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के दबाव में व्यापार समझौता स्वीकार किया है, जिसके प्रतिकूल प्रभाव राज्य के किसानों, व्यापारियों और उद्योगपतियों पर पड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस समझौते का पुरजोर विरोध करेगी और राज्यभर में आंदोलन चलाएगी।

डोटासरा ने बताया कि आंदोलन की शुरुआत किसान सम्मेलन से होगी, जिसका आयोजन नौ मार्च को श्रीगंगानगर में प्रस्तावित है।

उन्होंने कहा कि इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे।

नेता प्रतिपक्ष टीकराम जूली ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार को आम जनता और किसानों के हितों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी कदम का विरोध सड़क से लेकर सदन तक करेगी।

बैठक को पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने भी संबोधित किया।

भाषा बाकोलिया राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments