scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशराजस्थान: कांग्रेस ने एलपीजी संकट के बीच रेहड़ी वालों व दिहाड़ी मजदूरों को राहत देने की मांग की

राजस्थान: कांग्रेस ने एलपीजी संकट के बीच रेहड़ी वालों व दिहाड़ी मजदूरों को राहत देने की मांग की

Text Size:

जयपुर, 13 मार्च (भाषा) राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने शुक्रवार को रसोई गैस (एलपीजी) के मौजूदा संकट से प्रभावित छोटे कारोबारियों, रेहड़ी वालों और दिहाड़ी मजदूरों को तत्काल राहत देने की मांग की।

उन्होंने आरोप लगाया कि रसोई गैस की कमी के इस संकट के बीच राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार मानों ‘गायब’ हो गई है।

जूली ने कहा कि सरकार को इस संकट से प्रभावित छोटे व्यापारियों, रेहड़ी-पटरी वालों और मजदूरों की तत्काल आर्थिक मदद करनी चाहिए व राहत देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान ऐसे कई कदम उठाए थे।

कांग्रेस नेता ने कहा, “राजस्थान में गहराते रसोई गैस गैस संकट ने सरकार की प्रशासनिक विफलता और हालात पर कोई नियंत्रण नहीं होने को उजागर कर दिया है।”

जूली ने कटाक्ष करते हुए, “डबल-इंजन सरकार’ की गैस खत्म हो गई है, जिससे पूरे राज्य में लोग एलपीजी सिलेंडर के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि जब लोग सिलेंडरों के लिए कतार में लगने को मजबूर हैं तो मुख्यमंत्री और प्रशासन कहां है?

नेपा प्रतिपक्ष ने दावा किया कि गैस सिलेंडर को लेकर लगातार बिगड़ते हालात के बावजूद कालाबाजारी में लगे लोगों को कोई डर नहीं है।

जूली ने कहा कि रसोई गैस की कमी के इस मौजूदा संकट से हजारों लोगों विशेष रूप से छोटे विक्रेताओं और परिवहन कर्मचारियों की आजीविका बुरी तरह प्रभावित हुई है।

उन्होंने दावा किया कि जयपुर में सीएनजी से चलने वाले लगभग 10,000 ऑटो-रिक्शा सड़कों पर नहीं आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस संकट से गरीब लोग, छोटे कारोबारी व बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे युवा परेशान हैं।

भाषा पृथ्वी जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments