जयपुर, 27 मार्च (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ईंधन पर उत्पाद शुल्क में केंद्र सरकार की ओर से की गई कटौती का स्वागत करते हुए शुक्रवार को कहा कि इससे लाखों परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा।
केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10-10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। हालांकि इससे ईंधन के खुदरा दाम में कोई बदलाव नहीं होगा क्योंकि कंपनियां इसका उपयोग कच्चे माल की बढ़ी हुई लागत का भरपाई के लिए करेंगी।
आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री शर्मा ने पेट्रोल-डीजल पर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क में कमी के निर्णय को स्वागत योग्य बताया है।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क 10-10 रुपये घटाकर देशवासियों को बड़ी राहत दी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनहित में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिए गए इस संवेदनशील फैसले से वैश्विक बाजार के चुनौतीपूर्ण समय में लाखों परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा।
भाषा पृथ्वी संतोष
संतोष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
