scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशराजस्थान : बोरवेल में गिरे बच्चे को बचाने के लिये अभियान दूसरे दिन भी जारी

राजस्थान : बोरवेल में गिरे बच्चे को बचाने के लिये अभियान दूसरे दिन भी जारी

Text Size:

जयपुर, 25 फरवरी (भाषा) राजस्थान के सीकर जिले के खाटूश्याम जी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को शाम चार बजे बोरवेल में गिरे साढ़े चार साल के बच्चे को बचाने के लिये अभियान, दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी है।

सर्किल अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि रविन्द्र को पाईप के जरिये आक्सीजन दी जा रही है। उसे रस्सी के सहारे पानी, दूध और बिस्कुट भी पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बच्चे को सकुशल निकालने के लिये बोरवेल के नजदीक एक गड्ढा बनाया जा रहा है। बोरवेल के अंदर सीसीटीवी के जरिये बच्चे की गतिविधियों पर निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि 50 फुट की गहराई में फंसे रविन्द्र की हलचल दिखाई दे रही है।

जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित अन्य आला अधिकारी, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर बच्चे को सकुशल निकालने के प्रयास में जुटी हैं।

उल्लेखनीय है कि सीकर के खाटूश्याम जी के नजदीक चारण का बास गांव की बिजारणियां की ढाणी में बृहस्पतिवार को खेलते समय एक साढ़े चार साल का रविन्द्र बोरवेल में गिर गया था।

भाषा कुंज कुंज बिहारी मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments