scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशमप्र के कुछ इलाकों में बारिश, तेज हवाओं से पेड़ उखड़े

मप्र के कुछ इलाकों में बारिश, तेज हवाओं से पेड़ उखड़े

Text Size:

भोपाल, छह मार्च (भाषा) मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को बारिश और तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़ गये और कुछ इलाकों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गयी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एच.एस. पांडे ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कुछ इलाकों में विशेष तौर पर प्रदेश के पश्चिमी भाग में ओलावृष्टि, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने के साथ ही बारिश हुई।

उन्होंने कहा कि राज्य के पूर्वी हिस्सों में भी मंगलवार को ऐसा मौसम रहने की संभावना है।

पांडे ने कहा कि शाम 7:30 बजे भोपाल का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अचानक हुई बारिश से अन्य इलाकों में भी मौसम सुहावना बना रहा। उन्होंने कहा कि ऐसा मौसम शुक्रवार तक बना रहेगा।

इस बीच, मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए बिजली चमकने और ओलावृष्टि समेत गरज के साथ छीटें पड़ने के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

भाषा दिमो

शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments