scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशपंजाब और हरियाणा में बारिश, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

पंजाब और हरियाणा में बारिश, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

Text Size:

चंडीगढ़, 23 जनवरी (भाषा) पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को बारिश होने से लंबे समय से जारी शुष्क मौसम का दौर खत्म हो गया। बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई, जो सामान्य से अधिक है।

कुछ स्थानों पर बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं। कई दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई तथा कई जगहों पर यह सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस तक ऊपर रहा।

दोनों राज्यों के अधिकतर हिस्सों और उनकी संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में बृहस्पतिवार देर रात से ही मौसम खराब बना हुआ है।

स्थानीय मौसम कार्यालय के अनुसार, पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट, गुरदासपुर, मानसा और रूपनगर में बारिश हुई। वहीं, चंडीगढ़ में भी भारी बारिश दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

हरियाणा के अंबाला, हिसार, करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी, सिरसा और सोनीपत में भी बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के करनाल में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री, हिसार में 12.3 डिग्री, अंबाला में 12 डिग्री, गुरुग्राम में 13.5 डिग्री और सिरसा में 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री, पटियाला में 12 डिग्री, पठानकोट में 11.4 डिग्री, बठिंडा में 11 डिग्री और फरीदकोट में 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

भाषा प्रचेता सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments