scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशदेश के कई हिस्सों में बारिश, आईएमडी ने किसानों से फसल की कटाई टालने को कहा

देश के कई हिस्सों में बारिश, आईएमडी ने किसानों से फसल की कटाई टालने को कहा

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) देश के कई हिस्सों में बारिश होने के कारण मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को किसानों को पंजाब और हरियाणा में सरसों की फसल की कटाई टालने की सलाह दी है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में किसानों को गेहूं और दालों की फसलों की कटाई भी रोकने को कहा है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत प्रदान की, लेकिन किसानों को अपनी फसलों की रक्षा के लिए हाथ-पांव मारने के लिए मजबूर कर दिया।

इसके अलावा पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी भी हुई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा, ‘‘ पंजाब और हरियाणा में बारिश बंद होने तक सरसों की कटाई रोक दें। यदि फसल पहले ही काटी जा चुकी है, तो नुकसान से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर उसका भंडारण करें। इसके अलावा गेहूं की फसलों की सिंचाई भी रोक दें। ’’

मौसम विभाग कार्यालय ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सेब, नाशपाती, बेर और आड़ू के बागों के साथ-साथ मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में फलों के बागानों की सुरक्षा के लिए ‘ओला जाल’ के उपयोग की सलाह दी है।

भाषा रवि कांत धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments