scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशरेलवे के जम्मू मंडल ने जून में उल्लंघनकर्ताओं व अवैध यात्रियों से 3.4 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला

रेलवे के जम्मू मंडल ने जून में उल्लंघनकर्ताओं व अवैध यात्रियों से 3.4 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला

Text Size:

जम्मू, एक जुलाई (भाषा) भारतीय रेलवे के अधिकारियों ने जून माह के दौरान जम्मू मंडल में ट्रेनों में नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों और बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों से कुल 3.4 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उत्तरी रेलवे के जम्मू मंडल ने अनियमित यात्रा, अवैध बिक्री, गंदगी फैलाने और ट्रेनों में धूम्रपान के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया है।

जम्मू रेलवे मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने यहां कहा, ‘‘जम्मू मंडल के ‘चेकिंग स्टाफ’ और मुख्य टिकट निरीक्षकों द्वारा जून में चलाए गए टिकट जांच अभियान के दौरान 5,462 मामलों में यात्रियों की अनियमित यात्रा पकड़ी गई। इनसे कुल 3.4 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया।’’

उन्होंने कहा कि ट्रेनों में बिना अनुमति प्रवेश करने वाले यात्रियों को रोकने के लिए रेलवे अधिकारी नियमित रूप से औचक टिकट जांच अभियान भी चलाते थे।

सिंघल ने कहा, ‘‘यात्रियों को वैध टिकट लेकर ही ट्रेनों में यात्रा करने की सलाह दी जाती है। इसके तहत मंडल के सभी रेलवे स्टेशन को साफ-सुथरा रखने तथा आम लोगों को स्टेशन पर गंदगी फैलाने से रोकने के लिए नियमित निरीक्षण किया जाता है।’’

उन्होंने बताया कि जून 2025 में इस निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में कूड़ा फैलाने वाले 64 यात्रियों से लगभग 19,000 रुपये जुर्माना वसूला गया।

भाषा

प्रीति सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments