scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशरेलवे बोर्ड ने जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा के विस्तार पर रोक लगाई: अधिकारी

रेलवे बोर्ड ने जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा के विस्तार पर रोक लगाई: अधिकारी

Text Size:

जम्मू, 24 फरवरी (भाषा) श्रीनगर से जम्मू तक वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा को एक मार्च से शुरू करने की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद, रेलवे बोर्ड ने मंगलवार रात इस निर्णय पर रोक लगा दी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा, ‘‘अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण एक मार्च से वंदे भारत ट्रेन के विस्तार के अधिसूचना कार्यक्रम को अगली सूचना तक रेलवे बोर्ड द्वारा स्थगित कर दिया गया है।’’

उन्होंने कहा कि जैसे ही कोई नई जानकारी प्राप्त होगी, उसे साझा किया जाएगा। उन्होंने असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया।

इससे पहले शाम को उत्तरी रेलवे ने घोषणा की थी कि वंदे भारत एक्सप्रेस को कटरा से बढ़ाकर जम्मू तवी तक संचालित किया जाएगा, जिससे एक मार्च से जम्मू-कश्मीर के दोनों शहरों के बीच सीधी कनेक्टिविटी उपलब्ध हो सकेगी।

भाषा शोभना सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments