scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशयूरोप में यूरोपीय संघ के सांसदों, छात्रों और भारतीय मूल के लोगों से मिलेंगे राहुल

यूरोप में यूरोपीय संघ के सांसदों, छात्रों और भारतीय मूल के लोगों से मिलेंगे राहुल

Text Size:

नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार से शुरू हुई अपनी लगभग एक सप्ताह की यूरोप यात्रा के दौरान यूरोपीय संघ के सांसदों, छात्रों और भारतीय मूल के लोगों के साथ मुलाकात एवं संवाद करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी सात सितंबर को ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के सांसदों से मिलेंगे और विचार-विमर्श करेंगे। यह उनकी इस यात्रा का पहला कार्यक्रम होगा। इसके बाद भारतीय मूल के लोगों के साथ रात्रिभोज का आयोजन किया गया है।

राहुल गांधी अगले दिन यानी आठ सितंबर को जल-पान पर कुछ भारतीय उद्योगपतियों के साथ बैठक करेंगे और फिर दोपहर 1.30 बजे ब्रसेल्स में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

इसके बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पेरिस के लिए रवाना होंगे। वह 8 सितंबर को फ्रांस की राजधानी में भी एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

वह 9 सितंबर को कुछ फ्रांसीसी सांसदों के साथ बैठक करेंगे और ‘साइंसेज पो यूनिवर्सिटी’ में छात्रों के साथ बातचीत करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि 10 सितंबर को राहुल गांधी नीदरलैंड के लिए रवाना होंगे। वहां वह 400 साल पुरानी ‘लीडेन यूनिवर्सिटी’ का दौरा करेंगे और छात्रों से संवाद करेंगे।

वह 11 सितंबर को नॉर्वे जाएंगे जहां वह ओस्लो में वहां के सांसदों से मुलाकात करेंगे। वह भारतीय मूल के लोगों से भी मिलेंगे और ओस्लो विश्वविद्यालय में एक बैठक में भाग लेंगे।

कांग्रेस के एक एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ गांधी के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

भाषा हक हक मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments