सुलतानपुर (उप्र), एक मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री जगदंबिका पाल ने रविवार को आरोप लगाया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव खबरों में बने रहने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाते हैं।
सुलतानपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए पाल ने पत्रकारों से कहा कि राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव जैसे नेता सीधे मोदी को निशाना बनाते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सोचते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करने और आरोप लगाने से उन्हें मीडिया कवरेज मिलेगी और वह देश की जनता को गुमराह कर पाएंगे।
पाल ने अयोध्या राम मंदिर आंदोलन का भी जिक्र किया और सपा पर कारसेवकों के उत्पीड़न का आरोप लगाया।
भाषा सं आनन्द सिम्मी
सिम्मी
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
