scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशराहुल कर्नाटक में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ करते हैं और लंदन में ‘भारत तोड़ो’ की बात: विश्व सरमा

राहुल कर्नाटक में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ करते हैं और लंदन में ‘भारत तोड़ो’ की बात: विश्व सरमा

Text Size:

गंगावती (कर्नाटक), 13 मार्च (भाषा) असम के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता हिमंत विश्व सरमा ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए कर्नाटक का दौरा करते हैं और लंदन जाकर ‘भारत तोड़ो’ की बात करते हैं।

यहां भाजपा की ‘विजय संकल्प यात्रा’ में भाग लेते हुए सरमा ने भगवान राम और हनुमान का कई बार उल्लेख किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना की।

उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे भाजपा को कर्नाटक की सत्ता में बरकरार रखें।

सरमा ने कहा, ‘‘अगर प्रधानमंत्री मोदी लंदन या अमेरिका जाते हैं तो भारत की बड़ाई करते हैं, लेकिन जब हमारे राहुल बाबा (राहुल गांधी) लंदन जाते हैं तो भारतीयों और भारत की संसद के बारे में बुरा-भला कहते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी कर्नाटक में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए आते हैं और लंदन में वह ‘भारत तोड़ो’ की बात करते हैं।’’

उन्होंने दावा किया कि ‘राहुल गांधी के नानाजी‘ ने देश को बांटा।

भाषा हक हक प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments