scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशट्रक और बस बॉडी निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ गडकरी से मिले राहुल और प्रियंका

ट्रक और बस बॉडी निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ गडकरी से मिले राहुल और प्रियंका

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने राजस्थान के ट्रक एवं बस बॉडी बिल्डर इकाई के प्रतिनिधियों के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के समाधान का आग्रह किया।

गडकरी से मुलाकात के पहले प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी से मुलाकात कर इस बात पर चिंता जताई थी कि सरकार के नए मानक और अत्यधिक शुल्क कई छोटे निर्माताओं को व्यवसाय से बाहर कर सकते हैं, जिससे लाखों परिवारों की आजीविका को खतरा हो सकता है।

गडकरी से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ट्रक और बस बॉडी बनाने वालों की यह समस्या थी कि उन्हें लाइसेंस के लिए बहुत पैसे खर्च करने पड़ते हैं, साथ ही इसमें समय भी बहुत लगता है। गडकरी जी ने कहा है कि वे उनकी समस्या को जल्दी हल करेंगे। ’’

भाषा हक

हक माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments