scorecardresearch
Monday, 2 February, 2026
होमदेशछठे दिल्ली ‘काव्य महोत्सव’ में शिरकत करेंगे रब्बी शेरगिल, मनोज मुंतशिर

छठे दिल्ली ‘काव्य महोत्सव’ में शिरकत करेंगे रब्बी शेरगिल, मनोज मुंतशिर

Text Size:

नयी दिल्ली, सात दिसंबर (भाषा) लोकप्रिय गायक और कवि रब्बी शेरगिल, मदन गोपाल सिंह, मनोज मुंतशिर और सुरजीत पातर यहां आगामी दिल्ली ‘काव्य महोत्सव’ में कविता, छंद और सूफीवाद के बारे में चर्चा करते दिखेंगे।

दिल्ली ‘काव्य महोत्सव’ का छठा संस्करण यहां 10 दिसंबर से इंडिया हैबिटेट सेंटर में शुरू होगा।

इस साल बहुभाषा महोत्सव चार भाषाओं – हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी और उर्दू में कविता का जश्न मनाएगा। महोत्सव विशेष रूप से सूफी कवि वारिस शाह की 300वीं जयंती पर केंद्रित होगा।

दो दिवसीय उत्सव में कविता, राजनीति, इतिहास, संगीत और संगीत प्रदर्शन पर चर्चा होगी। काव्य महोत्सव का समापन 11 दिसंबर को होगा।

भाषा जितेंद्र संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments