scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमदेशओडिशा का छठा नगर निगम बना पुरी

ओडिशा का छठा नगर निगम बना पुरी

Text Size:

भुवनेश्वर, 31 दिसंबर (भाषा) लंबे इंतजार के बाद ओडिशा सरकार ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर पुरी शहर को नगरपालिका से नगर निगम में तब्दील कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, आवास और शहरी विकास विभाग द्वारा पुरी नगरपालिका को नगर निगम में तब्दील करने के संबंध में एक अधिसूचना जारी की गई है।

इसके साथ ही भुवनेश्वर, कटक, ब्रह्मपुर, संबलपुर और राउरकेला के बाद पुरी राज्य का छठा ऐसा शहर बन गया है जिसे नगर निगम का दर्जा प्राप्त हुआ है।

जुलाई में मुख्यमंत्री मोहन माझी ने कहा था कि वह पुरी नगरपालिका को नगर निगम में तब्दील करेंगे।

इस कदम से पुरी के लोगों, तीर्थयात्रियों और आगंतुकों के लिए नागरिक सुविधाओं, बुनियादी ढांचे और सेवाओं में सुधार होने की उम्मीद है, साथ ही शहर को तीर्थ केंद्रों और प्रमुख शहरी क्षेत्रों के लिए योजनाओं के तहत केंद्रीय सहायता प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह भी बताया कि नववर्ष के उपहार के रूप में राज्य सरकार ने चार कस्बों को अधिसूचित क्षेत्र परिषद (एनएसी) घोषित किया है।

भाषा रवि कांत रवि कांत नोमान

नोमान

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments