scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशपंजाब : पंचायत की जमीन बेचने के आरोपों की जांच करेगी तीन सदस्यीय समिति

पंजाब : पंचायत की जमीन बेचने के आरोपों की जांच करेगी तीन सदस्यीय समिति

Text Size:

अमृतसर, 11 जून (भाषा) पंजाब के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस के पूर्व मंत्री त्रिपत राजिन्दर सिंह बाजवा द्वारा पंचायत की जमीन कालोनी बसाने वालों को दिए जाने के कथित घोटाले की जांच तीन सदस्यीय समिति करेगी।

यहां जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री ने बाजवा पर आरोप लगाया कि उन्होंने आदर्श आचार संहिता लागू रहने के बावजूद अमृतसर के भगतपुरा गांव में पंचायत की भूमि को गैरकानूनी तरीके से बेचने की अनुमति दे दी।

धालीवाल ने बताया कि 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव के परिणाम की घोषणा होने के अगले ही दिन 11 मार्च को अनुमति पत्र जारी किया गया। चुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत मिली थी।

धालीवाल ने कहा कि पूर्व मंत्री व कांग्रेस के नेता को उस वक्त यह अनुमति देने को कोई अधिकार नहीं था।

भाषा अर्पणा सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments