scorecardresearch
Sunday, 6 October, 2024
होमदेशपंजाब: रिश्वत की शिकायत मिलने के बाद लिपिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश

पंजाब: रिश्वत की शिकायत मिलने के बाद लिपिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश

Text Size:

चंडीगढ़, 25 मार्च (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को एक महिला लिपिक के खिलाफ भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन पर शिकायत मिलने के बाद इस कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मालविंदर सिंह कांग ने यहां यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री मान ने 23 मार्च को ‘भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन’ की शुरुआत की थी। इसके व्हाट्सऐप नंबर पर लोग रिश्वत मांगने या अन्य कदाचार में लिप्त अधिकारियों के वीडियो अपलोड कर सकते हैं।

कांग ने कहा कि लिपिक जालंधर में तहसीलदार कार्यालय में तैनात है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि महिला लिपिक ने काम कराने के लिए शिकायतकर्ता से 4.80 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

मान ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मुझे हमारी भ्रष्टाचार रोधी कार्रवाई हेल्पलाइन पर शिकायत मिली है। अधिकारियों को तत्काल जांच के निर्देश दिए गये हैं, रिश्वत मांगने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पंजाब में अब भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’’

भाषा देवेंद्र सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments