scorecardresearch
Sunday, 25 October, 2026
होमदेशपंजाब: स्कूटर हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

पंजाब: स्कूटर हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Text Size:

अमृतसर, 24 अक्टूबर (भाषा) पंजाब में स्कूटर हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद 28 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार रात को हुई और विवाद सड़क पर खड़े एक स्कूटर को हटाने को लेकर शुरू हुआ था।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अमित सभरवाल के रूप में हुई है, जो मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करता था।

पुलिस के मुताबिक, कार सवार आरोपी लगातार हॉर्न बजाकर अमित से स्कूटर हटाने के लिए कह रहा था और इस बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई, जिसके बाद आरोपी ने अमित पर बेहद नजदीक से छह गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि घटना चब्बाल रोड स्थित आनंद एवेन्यू इलाके में हुई और अमित और आरोपी दोनों इसी इलाके में रहते थे।

पुलिस के मुताबिक, मृतक के पिता सुनील सभरवाल की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीम गठित कर उनकी तलाश की जा रही है।

भाषा जितेंद्र देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments