scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशपंजाब: कांग्रेस और अकाली दल ने कर्ज के मुद्दे को लेकर आप सरकार की आलोचना की

पंजाब: कांग्रेस और अकाली दल ने कर्ज के मुद्दे को लेकर आप सरकार की आलोचना की

Text Size:

चंडीगढ़, 21 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस एवं शिरोमणि अकाली दल ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पर कर्ज के मुद्दे को लेकर जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि लगातार कर्ज लेने के कारण राज्य एक ‘गंभीर आर्थिक संकट’ की ओर बढ़ रहा है।

कांग्रेस विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने 21 अप्रैल को 1,300 करोड़ रुपये का नया ऋण लिया।

धालीवाल ने एक बयान में कहा कि सरकार ने दो अप्रैल को पहले ही 1,500 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। उन्होंने कहा कि नए कर्ज को लेकर अकेले इस महीने में कुल 2,800 करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में वित्तीय आपातकाल जैसी स्थिति मौजूद है।

धलीवाल ने कहा कि पंजाब का कुल कर्ज अब लगभग 4.17 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है और अगर यह प्रवृत्ति जारी रही तो यह और भी बढ़ सकता है।

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी बढ़ते कर्ज को लेकर भगवंत मान सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘पंजाब को कर्ज के जाल में धकेला जा रहा है और सरकार का दावा है कि उसके पास कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने के लिए धन नहीं है।’

भाषा

शुभम रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments