scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशपंजाब के मुख्यमंत्री ने भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी, उनके नाम पर सड़क निर्माण की घोषणा

पंजाब के मुख्यमंत्री ने भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी, उनके नाम पर सड़क निर्माण की घोषणा

Text Size:

खटकड़ कलां (पंजाब), 23 मार्च (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को यहां ‘शहीद-ए-आजम’ भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी, जिन्हें इसी दिन वर्ष 1931 में अंग्रेजों ने लाहौर षड्यंत्र मामले में सुखदेव और राजगुरु के साथ फांसी दे दी थी।

मान ने कहा कि राज्य सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करने के लिए यथासंभव प्रयास कर रही है और वह दिन दूर नहीं है जब राज्य देश में अग्रणी होगा।

भगत सिंह को उनके पैतृक गांव में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मान ने कहा, ‘‘यह दिन हमें स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने छोटी उम्र में ही देश के लिए अपना बलिदान दे दिया।’’

मान ने घोषणा की कि क्रांतिकारी भगत सिंह के पैतृक गांव में विरासत सड़क का निर्माण किया जाएगा जिसके दोनों ओर देश की स्वतंत्रता में पंजाब के गौरवमयी योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि करीब 850 मीटर की यह सड़क गांव में मौजूद भगत सिंह के पैतृक आवास को जोड़ेगी जिसे संग्रहालय में तब्दील कर दिया गया है।

भाषा धीरज शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments