scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशएआई समिट के दौरान प्रदर्शन : अदालत ने पांच दिन की पुलिस हिरासत के अनुरोध पर फैसला सुरक्षित रखा

एआई समिट के दौरान प्रदर्शन : अदालत ने पांच दिन की पुलिस हिरासत के अनुरोध पर फैसला सुरक्षित रखा

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 फरवरी (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के दौरान कमीज उतार कर प्रदर्शन करने के सिलसिले में शिमला से गिरफ्तार कर यहां लाये गए तीन आरोपियों की पांच दिन की पुलिस हिरासत के अनुरोध पर बृहस्पतिवार को फैसला सुरक्षित रख लिया।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मृदुल गुप्ता जल्द ही आदेश पारित कर सकते हैं।

आरोपियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदालत में पेश किया गया।

पूर्व में गिरफ्तार किये गए दो अन्य आरोपी अजय कुमार और राजा गुर्जर को भी तीन दिन की रिमांड पूरी होने पर अदालत में पेश किया गया और पुलिस ने उनकी हिरासत पांच दिन बढ़ाने का अनुरोध किया है।

भाषा सुभाष रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments