scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेश‘आदिपुरुष’ के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन

‘आदिपुरुष’ के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) दिल्ली के कुछ हिंदूवादी संगठनों ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ में महाकाव्य रामायण के तथ्यों के साथ कथित छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए मल्टीप्लेक्स के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक की मांग की।

यूनाइटेड हिंदू फ्रंट की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि संगठन और राष्ट्रवादी शिवसेना ने पूर्वी दिल्ली के शहादरा स्थित विकास सिने मॉल के बाहर प्रदर्शन किया।

उसने आरोप लगाया कि रामायण के तथ्यों के साथ छेड़छाड़ कर और असभ्य संवादों का इस्तेमाल कर करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया गया है।

बयान के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के खिलाफ नारेबाजी की और ‘आदिपुरुष’ के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिनेमाघर के बाहर प्रदर्शन हुआ, लेकिन फिल्म दिखाने का क्रम निर्बाध जारी रहा।

यूनाइटेड हिंदू फंट के जयभगवान गोयल ने कहा कि जबतक विवादित संवाद और दृश्य हटा नहीं लिए जाते तबतक फिल्म के प्रदर्शन पर पूरे देश में रोक लगनी चाहिए।

गौरतलब है कि शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘आदिपुरूष’ में प्रभास, कृति सैनन और सैफ अली खान ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म को ओम राउत ने निर्देशित किया है।

भाषा धीरज सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments