scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशजींद में स्पा सेंटर की आड़ में हो रही वेश्यावृत्ति का पर्दाफाश; दो महिलाओं सहित पांच लोग गिरफ्तार

जींद में स्पा सेंटर की आड़ में हो रही वेश्यावृत्ति का पर्दाफाश; दो महिलाओं सहित पांच लोग गिरफ्तार

Text Size:

जींद (हरियाणा), 16 मार्च (भाषा) जींद पुलिस ने सफीदों रोड पर स्पा सेंटर की आड़ में हो रही वेश्यावृत्ति का पर्दाफाश करते हुए बृहस्पतिवार को दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

सिविल लाइन थाने के प्रभारी सोमबीर ढाका ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सफीदों रोड पर स्थित एक स्पा सेंटर में वेश्यावृत्ति हो रही है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने वहां छापा मारा और स्पा सेंटर के संचालक और दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी ढाका ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार किए गए पांचों लोगों के खिलाफ संबंधित कानून की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

भाषा सं अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments