scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशबंगाल में अगले शैक्षणिक सत्र से परियोजना-आधारित विषयों को पाठ्यक्रम में शामिल किया जायेगा : अधिकारी

बंगाल में अगले शैक्षणिक सत्र से परियोजना-आधारित विषयों को पाठ्यक्रम में शामिल किया जायेगा : अधिकारी

Text Size:

कोलकाता, 27 फरवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल सरकार आगामी शैक्षिक सत्र से उच्चतर माध्यमिक स्तर पर समकालीन एवं परियोजना-आधारित विषयों की एक श्रृंखला शुरू करेगी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद के अध्यक्ष चिरंजिब भट्टाचार्य ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाना और अध्ययन को उभरते शैक्षणिक तथा करियर क्षेत्रों के अनुरूप बनाना है।

उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में शुरू किए गए कई विषयों को काउंसिल असिस्टेड कोर्सेज (सीएसी) के तहत लाया जाएगा और परिषद स्कूल समय के बाद नियमित ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करेगी।

सीएसी के तहत शामिल किए जाने वाले विषयों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं डेटा विज्ञान, अनुप्रयुक्त कृत्रिम बुद्धिमत्ता और साइबर सुरक्षा शामिल है।

भाषा राखी रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments