नयी दिल्ली, 21 फरवरी (भाषा) असम में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन से पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को राज्य के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संभावित उम्मीदवारों के बारे में उनसे प्रतिक्रिया ली।
ब्लॉक और जिला इकाइयों के कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी महासचिव और स्क्रीनिंग समिति के अन्य सदस्यों को अपनी प्रतिक्रिया दी।
प्रियंका गांधी असम के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की प्रमुख भी हैं।
इस बैठक में असम कांग्रेस के प्रभारी जितेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई और असम में विधायक दल (सीएलपी) के नेता देबब्रत सैकिया ने भाग लिया।
सूत्रों ने बताया कि गांधी ने राज्य के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान कई जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
असम के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की पहली बैठक अगले सप्ताह के प्रारंभ में होगी, जिसमें चुनावों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की जाएगी और उन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा।
भाषा
शुभम वैभव
वैभव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
