scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमदेशप्रियंका गांधी ने वायनाड में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया

प्रियंका गांधी ने वायनाड में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया

Text Size:

(फोटो के साथ)

वायनाड (केरल), 27 फरवरी (भाषा) कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड में एक स्वास्थ्य प्रयोगशाला का उद्घाटन करने समेत विभिन्न आधिकारिक और जनसंपर्क कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

तीन दिवसीय दौरे पर केरल आईं वाद्रा ने मलप्पुरम में कलिकवु सर्विस कोऑपरेटिव बैंक द्वारा स्थापित एक स्वास्थ्य प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।

दिन में बाद में, उन्होंने निलंबूर में कुम्हारों से बातचीत की, एडवन्ना में केरल नदवतुल मुजाहिदीन (केएनएम) के राज्य अध्यक्ष टी पी अब्दुल्ला कोया मदानी के साथ एक बैठक की और चिप्पिलितोड में वायनाड चुरम (सुरंग) बाईपास रोड पर स्थानीय लोगों से मुलाकात की।

वायनाड चुरम बाईपास सड़क के संबंध में, कांग्रेस सांसद ने लोगों को बताया कि उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से पहले ही बात कर ली है, जिन्होंने इस बात का अध्ययन करने के लिए एक समिति का गठन किया है कि यहां क्या संभव है और क्या नहीं।

उन्होंने कहा कि वह प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध करेंगी।

भाषा

देवेंद्र सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments