scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री मोदी की मां की अस्थियां हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित की गईं

प्रधानमंत्री मोदी की मां की अस्थियां हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित की गईं

Text Size:

हरिद्वार (उत्तराखंड), सात जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की अस्थियां शनिवार को यहां गंगा नदी में प्रवाहित की गईं।

प्रधानमंत्री के छोटे भाई पंकज मोदी शनिवार को अपनी मां की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे। अस्थियों को वैदिक रीति से वीआईपी घाट पर नदी में प्रवाहित किया गया।

इसके लिए कोई प्रशासनिक व्यवस्था नहीं की गई। अस्थियां प्रवाहित किए जाने के कार्यक्रम के संबंध में जानकारी न तो प्रशासन को थी और न ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थानीय इकाई को।

पंकज मोदी अस्थियां प्रवाहित करके लौट गए। मोदी की मां हीराबेन का 30 दिसंबर को 99 साल की उम्र में अहमदाबाद में निधन हो गया था।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments