scorecardresearch
Sunday, 5 May, 2024
होमदेशप्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके 73वें जन्मदिन पर बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके 73वें जन्मदिन पर बधाई दी

Text Size:

पटना, एक मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके 73वें जन्मदिन पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। लोगों की सेवा के लिए उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’

जद (यू) प्रमुख नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हाथ मिलाते हुए 28 जनवरी को बिहार में सरकार बनाई थी।

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने नीतीश कुमार से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी कुमार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘बिहार के मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, खुशी और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।’’

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित राज्य के कई राजग नेताओं ने बिहार विधानसभा परिसर में उनके कक्ष में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने मुख्यमंत्री को बधाई दी। उसके बाद अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी कुमार को बधाई दी।

जद (यू) कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राज्य भर में उनका जन्मदिन मनाया और राज्य की राजधानी में पार्टी मुख्यालय में केक काटा।

भाष अविनाश माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments