scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशसंयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र की अध्यक्ष 28 अप्रैल को भारत का दौरा करेंगी

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र की अध्यक्ष 28 अप्रैल को भारत का दौरा करेंगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (भाषा) संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र की अध्यक्ष एनालेना बेयरबॉक 28 अप्रैल को भारत का दौरा करेंगी और इस दौरान वह विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ पारस्परिक हित के प्रमुख बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगी। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अपनी यात्रा के दौरान वह राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगी।

मंत्रालय ने कहा कि बेयरबॉक इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के प्रतिनिधियों के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के विनियमन पर एक सत्र भी आयोजित करेंगी।

पिछले साल जून में जर्मनी की पूर्व विदेश मंत्री को महासभा के 80वें सत्र की अध्यक्ष चुना गया था।

उनके चुने जाने के तुरंत बाद, संयुक्त राष्ट्र ने एक बयान में कहा कि वह एक चुनौतीपूर्ण समय में यह भूमिका संभाल रही हैं जिसमें निरंतर संघर्ष, विकास लक्ष्यों में बाधा, बढ़ते वित्तीय दबाव और अगले महासचिव के आगामी चयन जैसी चुनौतियां शामिल हैं।

भाषा

देवेंद्र माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments