अयोध्या (उप्र), 21 जनवरी (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। ट्रस्ट के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उनके मुताबिक, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा संवत 2083 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति शिरकत करेंगी।
ट्रस्ट के अधिकारियों ने बताया कि मुर्मू इस आयोजन की मुख्य अतिथि होंगी।
इस अवसर पर राष्ट्रपति राम मंदिर में काम कर रहे 400 कर्मचारियों को सम्मानित भी करेंगी।
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि, ट्रस्टी कृष्ण मोहन और निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र ने बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रपति मुर्मू को व्यक्तिगत तौर पर निमंत्रित किया।
भाषा सं राजेंद्र नोमान
नोमान
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
