कोलकाता, सात मार्च (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को दार्जिलिंग जिले में आयोजित होने वाले नौवें अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में भाग लेने के लिए पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।
पहले उनका शुक्रवार से दो दिनों के लिए दार्जिलिंग का दौरा करने का कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस के इस्तीफे के बाद यात्रा कार्यक्रम में बदलाव किया गया।
बयान में कहा गया है, ‘‘वह (राष्ट्रपति मुर्मू) अंतरराष्ट्रीय संथाल परिषद द्वारा आयोजित 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में अपनी उपस्थिति से शोभा बढ़ाएंगी।’’
दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन सिलीगुड़ी के बिधाननगर के पास होने वाला है।
राष्ट्रपति ने तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया है, लेकिन उन्होंने अभी तक पदभार ग्रहण नहीं किया है।
भाषा गोला सिम्मी
सिम्मी
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
