नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14 और 15 अप्रैल को मनायी जाने वाली वैशाखी, विशु, रोंगाली बिहू, नब वर्ष, वैशाखड़ी और पुतान्दु पिरापु से पूर्व बृहस्पतिवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रपति ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, ‘‘ वैशाखी, विशु, रोंगाली बिहू, नब वर्ष, वैशाखड़ी और पुतान्दु पिरापु के शुभ अवसर पर मैं देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।’’
उन्होंने कहा कि हमारे देश के अलग अलग भागों में मनाए जाने वाले ये कृषि पर्व भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविधता की झलक प्रस्तुत करते हैं।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘‘ ये पर्व सुख, समृद्धि और प्रगति का वह उत्सव हैं जो हमारे अन्नदाता किसानों के कठिन परिश्रम के बाद आते हैं। ये पर्व उनकी कड़ी मेहनत का सम्मान करने का अवसर भी हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ मेरी कामना है कि हर्षोल्लास के ये उत्सव हमें अपने राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने और अपने साथी नागरिकों के बीच भाईचारे की भावना मजबूत करने के लिए प्रेरित करें।’’
भाषा दीपक दीपक नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.