scorecardresearch
सोमवार, 12 मई, 2025
होमदेशराष्ट्रपति मुर्मू ने छत्तीसगढ़ सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

राष्ट्रपति मुर्मू ने छत्तीसगढ़ सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ में एक सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत पर सोमवार को शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में नौ महिलाओं समेत 13 लोगों की मौत हो गई तथा 11 घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘रायपुर (छत्तीसगढ़) में एक सड़क दुर्घटना में बच्चों एवं महिलाओं सहित कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’

राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी घटना पर दुख जताया है तथा मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की।

भाषा नोमान सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments