scorecardresearch
Wednesday, 26 June, 2024
होमदेशराष्ट्रपति मुर्मू ने स्थापना दिवस पर अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को बधाई दी

राष्ट्रपति मुर्मू ने स्थापना दिवस पर अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को बधाई दी

Text Size:

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 20 फरवरी (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि ये राज्य भारत की समृद्ध संस्कृति और विविधता का प्रतिनिधित्व करते हैं।

आज ही के दिन 1987 में अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम को केंद्र शासित प्रदेश की जगह राज्य का दर्जा मिला था।

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, “अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई। ये राज्य भारत की समृद्ध संस्कृति और विविधता का प्रतिनिधित्व करते हैं। हाल ही में अपनी यात्रा के दौरान मिजोरम में गर्मजोशी भरे स्वागत से मैं बहुत प्रभावित हुई हूं। मैं आज ईटानगर में स्थापना दिवस समारोह में शिरकत करने को लेकर काफी उत्सुक हूं।”

भाषा जोहेब प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments