scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशरष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रामनवमी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

रष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रामनवमी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को रामनवमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और लोगों से प्रभु राम के उच्च आदर्शों का अनुकरण करने एवं एक गौरवशाली भारत के निर्माण के लिए स्वयं को समर्पित करने का आग्रह किया।

राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति मुर्मू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ राम नवमी पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम के चरित से त्याग व सेवा का अमूल्य संदेश मिलता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ सभी देशवासी, प्रभु राम के उच्च आदर्शों को आचरण में ढालें और एक गौरवशाली भारत के निर्माण के लिए स्वयं को समर्पित करें, ऐसी मेरी मंगलकामना है।’’

भाषा दीपक दीपक नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments