scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अयोध्या दौरा 19 मार्च को

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अयोध्या दौरा 19 मार्च को

Text Size:

अयोध्या (उप्र), आठ मार्च (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को अयोध्या आकर राम मंदिर में दर्शन करेंगी। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने रविवार को यह जानकारी दी।

मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम के लिए राष्ट्रपति कार्यालय से मंजूरी मिल गई है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति राम जन्मभूमि परिसर में लगभग साढे तीन घंटे रहेंगी और इस दौरान मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले श्रमिकों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

मिश्रा के अनुसार, राम मंदिर निर्माण कार्य लगभग पांच वर्षों में पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण की पूरी यात्रा को दर्शाने के लिए मंदिर परिसर में एक गलियारे का निर्माण किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा के लिए, इंजीनियर्स इंडिया द्वारा लगभग चार किलोमीटर लंबी एक अत्याधुनिक चारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है।

भाषा सं सलीम सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments