scorecardresearch
Monday, 11 August, 2025
होमदेशराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे के तहत रायपुर पहुंचीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे के तहत रायपुर पहुंचीं

Text Size:

रायपुर, 25 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचीं, जहां राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका स्वागत किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू आज सुबह लगभग सवा 11 बजे विशेष विमान से रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचीं।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति आज यानी 25 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति आज नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन परिसर में सरगुजा प्रखंड का लोकार्पण करेंगी तथा छत्तीसगढ़ सरकार की ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत 70 लाख महिलाओं को नौवीं किस्त की राशि करने के साथ इस योजना की लाभर्थियों से चर्चा करेंगी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति कल (26 अक्टूबर) को रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के बाद भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय, नवा रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

भाषा संजीव

मनीषा खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments