scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को जन्मदिन की बधाई दी

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को जन्मदिन की बधाई दी

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को जन्मदिन की बधाई दी तथा उनके लिए दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जम्मू-कश्मीर के दो बार के मुख्यमंत्री अब्दुल्ला मंगलवार को 56 वर्ष के हो गए।

अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रपति ने अब्दुल्ला से फोन पर बात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने अब्दुल्ला को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के माध्यम से बधाई दी।

मोदी ने अपने संदेश में लिखा, ‘‘जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री श्री उमर अब्दुल्ला जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।’’

अब्दुल्ला ने इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद कहा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अब्दुल्ला से बात की और उनके दीर्घायु होने तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अब्दुल्ला को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, ‘‘आपको अच्छा स्वास्थ्य, खुशी और लंबा एवं सुखमय जीवन मिले।’’

सिक्किम के छह बार के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने अब्दुल्ला को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य, शक्ति और दीर्घायु प्रदान करें, क्योंकि वह जनता के कल्याण और प्रगति के लिए अपनी समर्पित सेवा जारी रखे हुए हैं।’’

भाषा

नेत्रपाल पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments