scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशदिल्ली के विकासपुरी में मृत मिला पुलिसकर्मी

दिल्ली के विकासपुरी में मृत मिला पुलिसकर्मी

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के विकासपुरी इलाके में तीसरी बटालियन परिसर में एक हेड कांस्टेबल शनिवार को मृत पाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल अभय दोपहर सवा तीन बजे के आसपास मृत मिला और उसके सीने में गोली लगी हुई थी।

अधिकारी के मुताबिक, गोली अभय के सर्विस हथियार से चलाई गई थी।

उन्होंने कहा कि दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा-174 के तहत यह पता लगाने के लिए कार्रवाई शुरू की गई है कि अभय की दुर्घटनावश मौत हुई है या उसने आत्महत्या की है।

पुलिस ने बताया कि अभय के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर ले जाया गया है।

भाषा पारुल सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments